न्यायालयो में शीतकालीन अवकाश घोषित

- आगामी वर्ष 02 जनवरी को खुलेंगे न्यायालय
कैराना। न्यायालयो में शीतकालीन अवकाश घोषित होने के साथ ही अब समस्त सिविल एवं फौजदारी न्यायालय आगामी वर्ष 2 जनवरी को पुनः खुलेंगे।
       मिली जानकारी के अनुसार कैराना स्थित समस्त सिविल एवं फौजदारी न्यायालय शीतकालीन अवकाश घोषित होने के कारण 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक बंद रहेंगे। तथा आगामी वर्ष 01 जनवरी 2023 का रविवार अवकाश होने के कारण 02 जनवरी को पुनः समस्त सिविल एवं फौजदारी न्यायालय खुलेंगे।