हार्टअटैक से होमगार्ड की मौत पर छाया शोक


कैराना। हार्टअटैक के कारण एक होमगार्ड की मौत हो गई। इससे स्टाफ में शोक छा गया।
   गांव बुच्चाखेडी निवासी 32 वर्षीय अनिल होमगार्ड विभाग में कार्यरत था, जिसका ड्यूटी एक न्यायालय में लगी हुई थी। शुक्रवार देर रात डयूटी के दौरान अनिल को हार्टअटैक आ गया। स्थानीय डाक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही होमगार्ड की मौत हो गई। अनिल के एक छोटा बेटा बताया गया है, जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
         शनिवार सुबह गमगीन महौल में शव का शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गयाा। दूसरी ओर, विभाग में शोक छाया हुआ है।