अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का किया गया आयोजन
कैराना (शामली) । विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना मे राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) एवम् राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की।
      शनिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेन्द्र पाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किया तथा वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की प्राप्ति हेतु किए संघर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला।
       उन्होंने मानवाधिकार दिवस की इस वर्ष की थीम "डिग्निटी,फ्रीडम एंड जस्टिस फॉर ऑल"के विषय में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की।
        कार्यक्रम की संयोजक एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली ने कहा कि मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा मानवीय गरिमा और अधिकारों को सुनिश्चित करने का वैश्विक प्रयास है। प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध, हिरोशिमा नागासाकी जैसी घटनाएं मानवाधिकारों के उल्लंघन की ना केवल विद्रूप और नृशंस घटनाएं हैं, वरन एक कलंक है,जिनकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
           रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अजय बाबू शर्मा  ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास एवम् गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होकर समाज सेवा हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
          अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ आंचल यादव ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों की उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। 
       अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रीनू ने छात्र- छात्राओं को मानवीय अस्तित्व को अक्षुण्ण रखने के लिए मानवाधिकारों के प्रकारों पर प्रकाश डाला।
         इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में डॉ अजय बाबू शर्मा, डॉ आंचल यादव तथा डॉ रीनू ने अपना योगदान प्रदान दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में  सूरज शर्मा बी.ए.प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, मो.अयान उस्मानी बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा साक्षी बी.ए.प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
          इस प्रतियोगिता में पारीक, हुमा मलिक, साक्षी, अन्नू,नेहा,मो खालिद,हिमांशु,मुस्कान,प्रदीप कुमार, जिकरा,शाहीन,स्वाति, ऋतिका,सचिन कुमार ने प्रतिभागिता की। विजेता सहित समस्त प्रतिभागियों को आरोग्यम हॉस्पिटल की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
            कार्यक्रम के अंत मे डॉ डॉली,असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार प्रकट किया। अंत में राष्टगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हो गया।