राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे सांसद संतोख सिंह को अटैक पड़ा, निधन

फगवाड़ा (पंजाब)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद 70 वर्षीय संतोख सिंह की तबियत बिगड़ने से निधन हो गया है।सांसद संतोख सिंह विधायक एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे।
     सांसद संतोख सिंह की तबियत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और अस्पताल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि असपताल ले जाये जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में ही संतोख सिंह की मृत्यु हो गई। वे जालंधर संसदीय क्षेत्र से 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। 
     बताया जा रहा है कि अटैक पड़ने से संतोख सिंह का निधन हुआ है, उनके निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है। यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।