भारतीय सेना की इस महिला अधिकारी को तुर्की में मिल रहीं हैं खूब दुआएं
तुर्की में आए भयानक भूकंप से हजारों लोगों की जानें चली गईं, इस संकट के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए सेना और एनडीआरएफ की टीम को वहां भेजा है। इस अभियान को 'ऑपरेशन दोस्‍त' नाम दिया गया है। तुर्की में भारत की ओर से चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्य के बीच एक महिला अधिकारी की तस्‍वीर खूब वायरल हो रही है, एक तुर्की महिला उनके गाल पर किस कर रही हैं। लोगों के बीच इस बात को लेकर कौतूहल है कि यह महिला अधिकारी आखिर हैं कौन ? इस तस्वीर को एडीजी पीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।                      भारतीय सेना की महिला अधिकारी का नाम बीना तिवारी हैं, जो आर्मी में मेजर हैं और वो डॉक्‍टर हैं। तुर्की में भारतीय सेना ने अपना अस्‍पताल शुरू किया है, जहां वो घायलों का खयाल रख रहे हैं। डॉ बीना तिवारी देहरादून की रहने वाली हैं, दिल्ली के आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस में वो ग्रेजुएट हैं। वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो देश की सेवा में लगी हैं। उनके दादा सेना में सूबेदार थे और पिता 16 कुमाऊं इंफेंट्री में सेवारत थे। उनके पति भी डॉक्‍टर हैं।