दीपक कुमार बने सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष

कैराना। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा कैराना का दीपक कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
      मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा कैराना की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सफाई मजदूर कर्मियों ने सर्वसम्मति से दीपक कुमार उर्फ सूरज को अध्यक्ष नियुक्त किया। 
         उधर, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा कैराना का दीपक कुमार उर्फ सूरज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पालिका के सफाई लिपिक रविंद्र कुमार सहित अन्य पालिका कर्मियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है।