उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ ने पुस्तकालय हेतु पुस्तकें की भेंट
कांधला। मन्दिर महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) द्वारा पुश्तैनी शिवालय अंदोसर मंदिर नई बस्ती कांधला में स्व० बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में स्थापित पुस्तकालय में उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ के निदेशक हेमंत शर्मा द्वारा ट्रस्ट को प्रदत्त धार्मिक, सामाजिक और साहित्यिक पुस्तकों को पुस्तकालय में पाठकों के अध्ययन हेतु सम्मिलित किया गया।
       वही, ट्रस्ट को निःशुल्क ज्ञान वर्धक साहित्य प्रदान करने के लिए हेमंत शर्मा को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया।
      हेमंत शर्मा द्वारा यह संपूर्ण साहित्य कल मंगलवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों को मेरठ में उत्कर्ष प्रकाशन के प्रधान कार्यालय पर प्रदत्त किया गया था।
      कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी कौशिक एडवोकेट, महासचिव डॉ शिखा कौशिक, स्वामी सत्यनारायण गिरी महाराज व विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।