जल है जीवन का आधार : रीता चौहान

कैराना। विश्व जल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने बच्चों को समझाया की पृथ्वी पर करीब सत्तर फीसदी पानी और तीस फीसदी भूमि पर अन्य सब है। परन्तु पीने लायक पानी करीब  ढाई फीसदी ही बच्चा है। धरती पर बहुत कम लोगो को पीने का साफ स्वच्छ पानी उपलब्ध होता है। सबसे अच्छा पानी बरसात का होता है। 
       बारिश का पानी व्यर्थ न बहे इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाये जा रहे हैं तुम देख रहे होजो हमारे स्कूल मे भी बना है। इसके अलावा भी हम बहुत सी सावधानियां बरत कर अच्छे जल को बचा सकते हैं। क्योंकि बिना जल के हमारा जीवन ही सम्भव नही है। 
      उन्होंने आगे बताया कि जल स्तर को ऊँचा उठाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। क्योंकि जहा पेड़ अधिक हैं वहा वर्षा अधिक होती है। स्कूल हो चाहे घर हमे जल को व्यर्थ नही बाहना चाहिए। क्योंकि जलवायु मे बड़ी तेजी से परिवर्तन हो रहे है इसकी एक मुख्य वजह जल का व्यर्थ दोहन भी है।इसलिए आज हम सब शपथ लेते हैं की जल को व्यर्थ नही बहने देंगे और जल संरक्षण और संवर्धन मे सहयोग करेंगे।