महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किया गया जागरूक

 शामली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलोन में बालिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
          शनिवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलोन की सहायक अध्यापक शाहिस्ता खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय लिलोन में बालिकाओं और गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ग्राम प्रधान, महिला आयोग की टीम और महिला थाना शामली प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम ने सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागृत करते हुए उन्हें 1090 और 112 की कॉल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और समझाया कि वह इसका प्रयोग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए करें और अन्य की भी मदद करें। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग दिया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।