जल है जीवन का आधार : रीता चौहान
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ के बच्चों को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सहायक अध्यापिका रीता चौहान द्वारा ग्राम बदलूगढ़ का निर्मल तालाब दिखाया गया। 
      शुक्रवार को रीता चौहान ने बच्चों को बताया की जल संरक्षण और संवर्धन के लिए इस तालाब का निर्माण किया गया है। जरूरत पड़ने पर किसान इससे सिचाई भी कर लेते हैं। बरसात का पानी व्यर्थ न बहकर इसमें इक्कठा हो जाता है जो जल स्तर को बढ़ाने के साथ साथ हमारे अन्य कार्यो मे भी बहुत काम आता है। बच्चों को बताया गया की धरती के सत्तर प्रतिशत भाग पर पानी है पर पीने लायक तीन प्रतिशत ही पानी है इसलिए जल संरक्षण के लिए निर्मल तालाब का निर्माण किया गया है।
      इसके बाद बच्चों को पूर्व मंत्री हुकुम सिंह के फ़ार्म हाउस का भ्रमण कराया गया। जहा बच्चों को गाय की डैरी दिखायी गयी। सहायक अध्यापक मोहनजीत सिंह ने बच्चों को बताया की गाय का दूध हमारे लिए एक सम्पूर्ण आहार है। बड़े स्तर पर गाय को पालने , उनके रखरखाव कैसे किया जाता है, समझाया गया। 
      उक्त के अलावा बच्चों ने यहा बहुत से नये पेड़ भी देखे जिनसे वो पहले से परिचित नही थे । यहा बच्चों को कृषि सम्बन्धी बहुत सी बाते बतायी गयी।