इंतजार ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कैराना। राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के ब्लॉकाध्यक्ष चौधरी इंतजार अहमद ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क किया। 
            शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र कैराना के गांव झाडखेडी, बुच्चाखेड़ी व तित्तरवाडा में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी इंतजार अहमद ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम अध्यक्ष चौ0 नसीम, चौ0 रियासत पूर्व प्रधान, चौ0 अहसान, डा0 कासिम, राहुल, मोहसीन मंसूरी, डॉ0 आरिफ शेख, साकिब चौहान, मुंशाद कस्सार, दानिश, साहिल अल्वी आदि ने कांग्रेस का समर्थन किया।