नाजायज धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

कैराना। पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को नाजायज धारदार हथियार छुरे के साथ गिरफ्तार किया गया।
             शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध शराब,अवैध हथियार की बरामदगी,निर्माण व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक अभियुक्त को नाजायज धारदार हथियार छुरे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त में अपना नाम सलमान पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला आलकलां कस्बा व थाना कैराना बताया।
           उधर, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धारा में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही उसे चालानी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।