होली मिलन कश्यप समारोह का हुआ आयोजन

कैराना। कस्बे की कश्यप कॉलोनी में 'होली मिलन कश्यप समारोह' का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप रहे। 
      रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश गौड कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि होली के रंग-गुलाल के उत्सव पर नशे से दूर रहते हुए परिवार संग पर्व को ख़ुशियों से मनाये। साथ ही उन्होंने कहा कश्यप समाज की एकजुटता रहते हुए राजनीतिक व सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्यों की प्राप्ति करेगा। जिसकी समाज के गणमान्यों ने सहमति दी।
       कार्यक्रम के आयोजक डॉ. श्रीपाल कश्यप जिला संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ शामली एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सतेंद्र कश्यप क्षेत्रीय सह संयोजक, मत्स्य प्रकोष्ठ  रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप, सुरेशपाल कश्यप, लोकेश कश्यप, कृष्णपाल सिंह, संजय कश्यप, डॉ.सुदीप कश्यप, केतन कश्यप, धन्नी कश्यप, पवन सेंहटा, सुशील कश्यप लांक, रणबीर सिंह कश्यप, रंजीता व क्षेत्रीय मंत्री रूबी चौधरी सहित आदि मौजूद रहे ।