अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार, भेजे जेल
कैराना। पुलिस ने अलग—अलग स्थानों से कच्ची व देसी शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
   नगर में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर खास की सूचना पर भूरा बाईपास ओवरब्रिज के निकट से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी का नाम आरिफ निवासी नई बस्ती कांधला बताया गया है।                     उधर, पुलिस ने बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव अशरफाबाद निवासी गुलाब को आर्यपुरी बाईपास धर्मस्थल के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 24 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही उन्हें चालानी कार्यवाही कर जेल रवाना कर दिया है।