शत्रु संपत्ति में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
— मंडलायुक्त के निर्देश पर राजस्व टीम ने की कार्यवाही
कैराना। मंडलायुक्त के निर्देश पर तहसील प्रशासन की ओर से शत्रु संपत्ति पर की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। मौके पर पोल्ट्री फार्म की दीवार बनाई गई थी।
         कैराना बाहर हदूद हल्का नंबर—3 रामडा रोड पर स्थित शत्रु संपत्ति की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थी। मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन को अवैध कब्जे को हटवाने के निर्देश दिए। सोमवार को मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में कानूनगो मो. नफीस के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पोल्ट्री फार्म की बाहरी दीवार को नगर पालिका परिषद कैराना की जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर ध्वस्त करा दिया। इसके बाद टीम द्वारा शत्रु संपत्ति की भूमि की पैमाइश भी की गई। वहीं, टीम ने पुन: अवैध कब्जा करने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। 
       वही, दूसरी ओर टीम ने बाईपास के निकट सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कराते हुए कार्य रूकवा दिया है। कब्जाधारियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव ने बताया कि रामड़ा रोड पर शत्रु संपत्ति की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया है।