वारंटियो को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में किया पेश

कैराना। पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया।
       रविवार को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने फैजान पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला पट्टोवाला कस्बा व थाना कैराना को सम्बन्धित मु0अ0सं0 553/07 धारा-135 विधुत अधिनियम वाद सं0-248/07 सम्बन्धित न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं0-04 मुजफ्फरनगर, बलराम पुत्र सुन्दरलाल निवासी रदौन्द थाना झिंझाना को सम्बन्धित मु0अ0सं0 172/18 धारा- 420/ 504 व 506 भादवि0 वाद सं0-123/09 वर्ष 2018  सम्बन्धित न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद शामली व समेदीन पुत्र माजिद निवासी ग्राम मवी थाना कैराना को सम्बन्धित मु0अ0सं0-382/13  धारा 379/411 भादवि0 व 4/21 खन्न एवं खनिज अधिनियम सम्बन्धित न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद शामली के यहां आवश्यक कार्यवाही उपरांत पेश किया गया।