नामजद तीन वांछित आरोपियों को भेजा जेल

कैराना। पुलिस ने छेडछाड करने के मामले में नामजद तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
             बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा छेडछाड करने के मामले में नामजद वांछित तीन आरोपियों  अफसर पुत्र खुरशेद, तसव्वर पुत्र हारून व अकबर पुत्र जहूरा उर्फ जहूर हसन निवासीगण ग्राम बरनावी थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों वांछितों का चालान संबंधित धाराओं में कर उन्हें जेल रवाना कर दिया।