नाजायज चाकू के साथ दो गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने दो अभियुक्त नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
             शनिवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध हथियार की बरामदगी,निर्माण व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को 2 चाकू सहित गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ ने दोनो ने अपने नाम सलमान पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला छडियान कैराना व इस्तकार पुत्र मूदा निवासी अलीपुर थाना कैराना बताएं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध संबंधित धारा में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।