पानी पिलाओ-पक्षी बचाओ अभियान के तहत निकाली संदेश-यात्रा

कैराना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद student for development ने पानी पिलाओ पक्षी बचाओ अभियान के तहत लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना के छात्र-छात्राओं के साथ नगर में एक संदेश-यात्रा निकालकर समाज को जागरूक किया। 
      शुक्रवार को संदेश-यात्रा के पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी कैराना श्रीमती निकिता शर्मा रही। 
       मुख्य वक्ता आलोक गर्ग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचार प्रमुख ने छात्र छात्राओं को पानी पिलाओ पक्षी बचाओ अभियान हेतु जागरूक किया। 
          इस अवसर पर शिवम् नगर प्रचारक कैराना, सोमपाल नगर गौसेवा प्रमुख, जिला संयोजक मनीष कालखंडे, जिला संयोजक SFD आकाश भारती, विपुल, राकेश, हिमांशु, हर्ष, सुशील, गोपाल आदि मौजूद रहे। ‌