पुलिस ने किया वारंटी गिरफ्तार

कैराना। पुलिस ने वारंटी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया।
             रविवार को पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन मे कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा एक वारंटी फैजान पुत्र शानू उर्फ अहसान  निवासी मौहल्ला अफगानान कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली को सम्बन्धित न्यायालय अतिरिक्त जिला व शेसन जज स्पेशल पोक्सो जज कोर्ट न0 -2 मु0नगर, स्थायी वारन्ट एसटी नं0-221/9/19 मु0अ0स0 489/14 धारा 364/376डी/302/201/34 भादवि0 व 5/6 पोक्सो एक्ट के वारंटी को गिरफ्तार किया। जो थाना कैराना से संबंधित मामले में उक्त न्यायालय में गैरहाजिर चल रहा था। वारंट जारी होने पर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।