एक शाम भाईचारे के नाम से मिनी मुशायरे का हुआ आयोजन

कैराना। नगर के मौहल्ला अंसारीयान स्थित एक मिनी मुशायरे का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता हाजी अकबर अंसारी ने तथा संचालन वाजिद बुटराडवी ने किया।
       शनिवार की रात्रि मे आयोजित मिनी मुशायरे का आगाज़ कारी मुज़म्मिल की नाते पाक से हुआ। मिनी मुशायरे में आये शायरों जमकर दाद हासिल की मुशायरा रात्रि नौ बजे से रात्रि दो बजे तक चला। मुशायरे में शायर हाजी अकबर अंसारी, वाजिद बुटराडवी,  सलीम अख्तर फ़ारुकी, मास्टर अतीक शाद , ज़हीर अहमद ज़हीर, फुरकान ख़ान व काजी अनीस आदि शायरों ने भाग लिया।
...............