नाजायज छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

कैराना। पुलिस ने नाजायज छुरे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
       बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध शराब,अवैध हथियार की बरामदगी,निर्माण व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक आरोपी अशोक पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम जन्धेडी थाना कैराना जनपद शामली को नाजायज छुरे के साथ गिरफ्तार किया गया।        पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही उसे चालानी कार्यवाही करते हुए जेल रवाना कर दिया है।
..........