चंद्रयान की सफलता का स्कूलों में हुआ लाइव प्रसारण
👉 कैराना नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे लोगो द्वारा जमकर मनाया जा रहा है इसका जश्न
कैराना (शामली)। बुधवार शाम को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखने के लिए क्षेत्र मे स्थित प्राथमिक विद्यालय में जहां बच्चे जमा थे ताे वहीं, कस्बे के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। जहां सभी टकटकी लगाए लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख रहे थे तो इसकी सफलता के लिए दुआ भी कर रहे थे। इसके अलावा घरों में, चौपालों पर व विभिन्न चौराहों पर लोग मोबाईल पर इसका लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख रहे थे, साथ ही सफलता के लिए प्रार्थना व पूजा अर्चना में लगे हुए थे। इस दौरान जैसे ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की तो एक और जहां तालियों की तडतडाहट व भारत माता के जयकारें फजा में गूंज उठे। इस दौरान जमकर इसका जश्न मनाया गया। 
   बता दें कि इस ऐतिहासिक पल का इंतजार सिर्फ भारतवासियों को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को था। चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसे लेकर सभी का सीना गर्व से चौडा हो गया। वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के बाद जहां देश भर में जश्न मन रहा है तो वही कैराना नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा जमकर इसका जश्न मनाया जा रहा है।
...................