नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास
टोक्यो। भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय हैं।               नीरज ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम को एक मीटर से भी कम अंतर से हरा दिया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
         87.82 मीटर के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन नदीम को रजत पदक मिला। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। बुडापेस्ट में 12 सदस्यीय भाला फेंक फाइनल में अन्य दो भारतीय एथलीटों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। किशोर जेना 84.77 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पांचवें स्थान पर रहे जबकि डीपी मनु 84.14 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे।
............