पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगा पालिका प्रशासन

- नगर के डिवाइडर सहित वार्डो के गली-मोहल्ले एवं चौराहे पथ प्रकाश व्यवस्था से हो रहे हैं जगमग

कैराना। नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
        नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी एवं अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के संयुक्त निर्देशन में नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पालिका के पथ प्रकाश लिपिक मोहम्मद असलम अंसारी ने बताया कि नगर के मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बने डिवाइडर पर लगे पोल की लाइट एवं तिरंगी झालर ठीक कराकर पथ प्रकाश व्यवस्था को पुनः सुचारू कर दी गई है। जिससे नगर का मुख्य मार्ग जगमग हो गया है।
       लिपिक मोहम्मद असलम ने आगे बताया कि नगर के वार्डो मे गली-मोहल्लों एवं चौराहों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत आदि कर पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य जोरों शोरों के साथ चल रहा है।
.....................