प्रियंका चौहान ने लेक्चररशिप परीक्षा की उत्तीर्ण
- अंग्रेजी विभाग की छात्रा ने किया विजय सिंह पथिक कॉलेज कैराना का नाम रोशन 

कैराना(शामली)। प्रतिभाएं समय,स्थान एवं परिस्थितियों की मोहताज नही होती।
          उक्त उक्ति को सार्थक करते हुए विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना की अंग्रेजी विभाग की छात्रा प्रियंका चौहान ने अंग्रेजी में यू.जी.सी. नेट 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया। नेट लेक्चरशिप की परीक्षा उत्तीर्ण करके वह असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अर्ह हो चुकी है। इस तथ्य की पुष्टि करते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू त्यागी ने बताया कि प्रियंका की कठिन मेहनत एवं आत्म विश्वास कक्षा में भी परिलक्षित होता था जो उसके उत्तम करियर का संकेत था। 
         असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर रीनू ने कहा प्रियंका चौहान विभाग की उत्तमतर् छात्रा थी एवं निरंतर परिश्रम करती थी। अपनी उपलब्धि के लिए प्रियंका चौ ने डॉक्टर नीतू त्यागी, डॉक्टर रीनू एवं अपने परिवार की प्रेरणा के लिए उन्हे धन्यवाद प्रेषित किया है। दोनो प्राध्यापिकाओं के मार्गदर्शन, माता पिता के आशीर्वाद से प्रियंका शीघ्र ही किसी महाविद्यालय मे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत होगी। प्रियंका तीतरवाड़ा की निवासी है। विवाहित एवं एक छोटे बच्चे की ज़िम्मेदारी के बावजूद यह चयन अन्य सभी छात्राओं के लिए प्रेरणाप्रद है। अंग्रेजी विभाग उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य छात्र- छात्राओं को भी उत्तम करियर के लिए निरंतर प्रेरित करेगा।
.......... .......