डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पैरोल पूरा होने पर भेजे गए सुनारिया जेल


बागपत। रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख बरनावा के आश्रम में चौथी बार पैरोल पर आये थे। 30 दिन के पैरोल का समय पूरा होने पर उन्हे वापस सुनारिया जेल भेज दिया गया है। 

     डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का रविवार को 30 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। उन्हे आश्रम बरनावा से दोपहर बाद रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया। रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख 20 जुलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा आश्रम में आये थे। उनके साथ उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये थे। डेरा प्रमुख के पैरोल का समय रविवार को पूरा हो गया है। दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हेे रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम चौथी बार पैरोल पर बरनावा आश्रम में आये थे।

   

 बता दें कि बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहे। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही। डेरे में रहकर उन्होंने इंटरनेट पर ऑनलाइन गुरुकुल व सांग भी लांच किए। तीसरी बार वह 40 दिन के पैरोल का समय पूरा कर यहॉ से 3 मार्च को सुनारिया जेल गये। अब फिर से 30 दिन के पैरोल का समय पूरा कर वापस सुनारिया जेल भेजे गये है।

........................