थ्रीव्हीलर पर कार्यवाही, डग्गामार से किनारा
👉  एआरटीओ व एआरएम ने नगर में चलाया अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

कैराना। एआरटीओ व एआरएम रोडवेज ने संयुक्त रूप से बिना टैक्स व परमिट के दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार थ्रीव्हीलर पड़कर सीज किए गए। वहीं, बस स्टैंड के सामने चलने वाले डग्गामार वाहनों पर अधिकारी मेहरबान नजर आए।
        मंगलवार को एआरटीओ रोहित राजपूत व एआरएम रोडवेज अनिल कुमार शुक्ला टीम के साथ नगर में पहुंचे। जहां उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड के सामने कांधला तिराहे पर थ्रीव्हीलरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा नंबर के बिना टैक्स व बिना परमिट के चार थ्रीव्हीलरों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली में बंद करा दिया गया।
       वहीं, अभियान के दौरान अधिकारियों ने मानो डग्गामार वाहनों से किनारा कर लिया। यही कारण है कि किसी भी डग्गामार गाड़ी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिकारियों के अभियान के दौरान कुछ देरी के लिए कांधला तिराहे से डग्गामार वाहन भाग गए, लेकिन फिर से उनका संचालन धड़ल्ले से होता नजर आया। इतना भी तब है, जब पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डग्गामार वाहन व अवैध टैक्सी स्टैंडोंं के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके रोडवेज बस स्टैंड के सामने से बदस्तूर जारी डग्गामार के संचालन से राजस्व को भारी हानि पहुंच रही है। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि थ्रीव्हीलरों को सीज किया गया है।