स्वच्छता के सभी मानक पूरे करता है प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ : यशवन्त यादव
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे यूनिसेफ के किए ब्लॉक कैराना मे बी.एम.सी. यशवन्त यादव ने बच्चों को स्वच्छता और साफ़ सफाई के विषय मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की मच्छरों से बचाव के लिए क्या क्या उपाय करने चाहिए। शौच जाने के बाद और खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोने चाहिए। अपने परिवेश को साफ़ स्वच्छ रखना चाहिए। 
           बृहस्पतिवार को बच्चों को समझाने के बाद बी.एम.सी ने देखा की प्रत्येक कक्षा कक्ष के समक्ष डस्टबीन रखे हुए हैं और बच्चे उनका उपयोग भी कर रहे हैं । बच्चों के लिए विद्यालय मे शौच जाने के बाद अलग मल्टी हैण्डवाश बना है और खाना खाने से पहले हाथ धोने के लिए अलग मल्टी हैण्डवाश कॉर्नर बना है। प्रांंगण मे भी चार डस्टबीन लगे है। विद्यालय का प्रांगण पेड़ पौधों से भरा है जो पर्यावरण की स्वच्छता को स्वच्छ बनाये रखने मे सहयोग कर रहा है। विद्यालय का प्रांगण और रसोई घर साफ़ स्वच्छ है।      
        उन्होंने कहा कि वास्तव मे प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ स्वच्छता के सभी  मानक पूरे करता है। इसके लिए प्रधानाध्यापक राकेश सैनी और समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं।