आयुष मंत्रालय के पूर्व सदस्य ने पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात


👉 पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के आवास पर सामाजिक सद्भावना का दिया संदेश
👉 नगर में विकास की कार्ययोजना की भी की प्रशंसा

कैराना। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य डॉ. दिनेश उपाध्याय ने पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया। साथ ही, नगर में पालिकाध्यक्ष द्वारा तैयार की गई विकास की कार्ययोजना की भी प्रशंसा की।
   नगर के मोहल्ला जैरअंसारियान में नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के आवास पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य डॉ. दिनेश उपाध्याय पहुंचे। जहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सदस्य ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में चेयरमैन सरीखे व्यक्तित्व कम ही मिलते हैं। उनका स्वभाव कायल करता है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने यह भी कहा कि पालिकाध्यक्ष से नगर में विकास की भी काफी उम्मीदें हैं।
     वहीं, पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी ने नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कराए जाने वाले कार्यों की योजना बताई, जिस पर आयुष मंत्रालय के पूर्व सदस्य से मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के पुत्र उमर अंसारी पहलवान, इनाम अंसारी व नदीम आदि मौजूद रहे।
...................