मिशन शक्ति खेल प्रतियोगिता मे रुखसार अव्वल
कैराना। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे बालिकाओ और महिला अध्यापिकाओं के लिए खेल का आयोजन किया गया।      बृहस्पतिवार को बच्चों व महिला अध्यापिकाओं की परस्पर प्रतियोगिता करायी गयी। बालिकाओ ने खेल मे बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। लम्बी कूद मे कक्षा 5 की रुखसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी मे इल्मा की टीम ने बाजी मारी। 
     उधर, अध्यापिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता मे रीता चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को जीवन मे खेलो का महत्व समझाते हुए बताया की खेल हमारे जीवन मे स्वास्थ्य के साथ पारस्परिक प्यार और भाई चारे को भी बढ़ाते है। 
        उन्होंने कहा कि वर्तमान मे बच्चे बूढ़े और जवान सभी तनाव की समस्या से झूज रहे हैं। इसलिए सभी के लिए खेल जरूरी है।
.....................