धू-धू कर जल उठे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले


👉 प्राचीन देवी मंदिर तालाब पर धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व

👉 सांसद प्रदीप चौधरी व भाजपा की वरिष्ठ नेता मृगांका सिंह का किया गया स्वागत
कैराना। विजयादशमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचीन देवी मंदिर तालाब किनारे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
   मंगलवार को विजयादशमी के पर्व पर सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने घरों पर दशहरे का पूजन विधि-विधान के साथ किया। पूजन के दौरान गन्ना, दही, किताब, कॉपी-कलम व शस्त्रों का भी पूजन किया। वहीं, दशहरे पर्व पर देवी मंदिर रोड व तालाब किनारे मेले का आयोजन किया गया था। देर शाम करीब सात बजे सांसद प्रदीप चौधरी व भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने संयुक्त रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरे पर देवी मंदिर तालाब किनारे लगाए गए रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया, जहां पर दर्शकों की भारी भीड़ धू-धू कर जलते पुतलों को देखकर उत्साहित नजर आई। इससे पूर्व श्रीरामलीला कमेटी व दुर्गा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सांसद प्रदीप चौधरी व भाजपा की वरिष्ठ नेता मृगांका सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी कैराना के अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट, महासचिव आलोक गर्ग, डॉ राम कुमार गुप्ता, मोहनलाल आर्य, संजू वर्मा, अभिषेक गोयल, अतुल गर्ग, राकेश उर्फ सप्रेटा, सोनू नेता, आशु गर्ग, टिल्लू , संजीव कुमार, सोनू वर्मा, प्रमोद कुमार गोयल आदि मौजूद रहे। 
        वही, कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रमुख समाजसेवी एवं सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट द्वारा किया गया।
--------------