फरमान अब्बासी ने किया ब्लड डोनेट

मुजफ्फरनगर। लेखक व सोशल एक्टिविस्ट फरमान अब्बासी ने एक जरूरत मंद के लिए रक्तदान किया। 
आपको बता दे कि शहर के मशहूर राइटर फरमान अब्बासी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। उन्होंने आज एक जरूरत मंद की प्लेटलेट्स कम होने की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड डोनेट किया। 
       फरमान अब्बासी ने कहा कि ब्लड डोनेट करना चाहिए, क्योंकि इससे लाभ ही मिलता है, नुकसान कुछ नहीं होता। कुछ लोग डरते है, लेकिन डरना गलत है क्योंकि एक यूनिट खून यानी 400 से 500 ग्राम खून इंसान के शरीर में जल्दी ही बन जाता है। 
         बता दे कि फरमान अब्बासी पहले भी कई बार जरूरतमंदों को ब्वीलड डोनेट कर चुके है।
..............