अनमोल तेरा जीवन ऐसे ही बीतता जा रहा हैःब्रह्म स्वरूपानन्द

👉 कथा के दूसरे दिन महाराज ने किये प्रवचन 
👉 आगामी रविवार तक होंगी कथा प्रवचन 
कैराना। मानव चेतना केंद्र आश्रम ऊंंचागांव में चल रही कथा प्रवचन के दूसरे दिन स्वामी ब्रह्म स्वरूपानन्द महाराज ने अपनी अमृतवाणी करते हुवे बताया कि प्रकाश का अंधकार विरोधी है। जहा प्रकाश होता है वहांं अंधकार नहीं रहता। जब मनुष्य को पूर्ण ज्ञान हो जाता है, उसके अन्दर का अंधकार खत्म हो जाता है। हम सब शुद्ध सच्चिदानंद ब्रह्म है लेकिन मानते नहीं है, इसका ज्ञान हमें संतो कि शरण पहुंचने से होता है।
       रविवार को कैराना क्षेत्र के ऊंंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में चल रही कथा प्रवचन के दूसरे दिन स्वामी विशुद्धानन्द महाराज के परम् शिष्य स्वामी ब्रह्म स्वरूपानन्द महाराज ने अपनी अमृतवाणी करते हुवे बताया कि हमें सभी को प्रकाश कि ओर चलना चाहिए, अंधकार कि ओर नहीं। श्रृंधावान को संतो कि शरण में पहुंचने से पूर्ण ज्ञान हो जाता है। भक्ति कि प्रतिष्ठा से भगत ओर भगवान एक हो जाते है। हमारे अंदर जो अहकार है इसको मिटाने का केवल एक ही रास्ता है। अहकार के अंधकार को मिटाने के लिए हमें भगवान का भजन करना पड़ेगा, इससे हमारे अंदर से अहकार समाप्त हो जायेगा, ओर हमारे अंदर प्रकाश हो जायेगा। मनुष्य का शरीर मिलने के बाद भी अगर मनुष्य को ज्ञान नहीं हुआ तो फिर कभी ज्ञान नहीं हो सकता। 
        संत महापुरुष जानते है मनुष्य के शरीर कि कीमत क्या है लेकिन हम नहीं जानते, मानव जूनी में ही मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है। किसी ओर तेरी मंजिल, किसी ओर जा रहा है, अनमोल तेरा जीवन ऐसे ही बीता रहा है।
       महाराज  ने बताया कि अपना काम भी कीजिये लेकिन दिन भर में 2 घंटे भगवान को याद कीजिये ओर अपने वास्तविक रूप को देखिये, यही साथ जायेगा, बाकि कुछ साथ जाने वाला नहीं है। वही, सुंदर भजन के साथ सेकड़ो श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की।  
......
👉 40 वें विशाल भंडारे का होगा आयोजन
मानव चेतना केंद्र आश्रम ऊँचागांव में हर साल की भाति इस बार भी वार्षिक महोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जायेगा। स्वामी ब्रह्म स्वरूपानन्द महाराज ने जानकारी देते हुवे बताया की आगामी रविवार यानि 19 नवम्बर को आश्रम में 40 वा वार्षिक महोत्सव मनाया जायेगा। जिसमे 40 वें  विशाल भंडारा, कथा प्रवचन का आयोजन किया जायेगा।
................