अभियान चलाकर पकड़े डेढ दर्जन से अधिक बंदर
कैराना। नगर पालिका परिषद द्वारा कांधला बुलाई गई  टीम ने अभियान चलाते हुए डेढ दर्जन से अधिक बंदरो को पकड़ा। 
         शासन-प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद कैराना प्रशासन द्वारा बंदरो को पकडने के लिए कांधला से टीम को बुलाया गया था। रविवार को शफीक अहमद के नेतृत्व में टीम ने नगर के मोहल्ला अंसारियान बेद्दो वाला कुआं के पास अपना अभियान चलाया। टीम ने लोहे की जाल के अन्दर चने व केले रख दिए तथा घन्टो बंदरो का इंतजार किया। दोपहर बाद कई बंदर केले व चने के लालच में जाल के गेट के अंदर फंस गये। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने जाल डाल कर बंदरो को पकड लिया तथा पिंजरे में बंद कर लिया।
      उधर, पालिका के सफाई लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि  टीम ने डेढ दर्जन से अधिक बंदरो को और पकडा है। बंदरों को पकडने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। 
........................