जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा ऊंचागांव

👉 श्री राम के चित्र अक्षत पत्रक का गांव में किया गया वितरण  
कैराना। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदूवादियों में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान अयोध्या से ऊंचागांव में पहुँचे श्रीराम के चित्र अक्षत पत्रक वितरण कार्यक्रम को लेकर युवाओ में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सभी ने भगवान श्रीराम के जयकारे भी लगाए, जयकारों से गांव की गलिया गूंज उठी।
     शुक्रवार को कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा बड़ी धूम-धाम से निकाली गई। इस दौरान यात्रा में सैकडों धर्म प्रेमी पुरुष व महिलाओ ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गांव में स्थित शिव मंदिर, शनि मंदिर, देवी मंदिर व बाल्मीकि मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवको भगवान श्रीराम के भक्तो का जोरदार स्वागत किया गया।
      श्रीराम सेवकों द्वारा गांव में भगवान श्री राम के चित्र अक्षत पत्रक का वितरण किया गया। जयश्री राम के जयकारों से गांव की गलिया गूंज उठी। इस दौरान युवाओ व नन्नो मुन्ने बच्चों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। गांव के लोगो ने बड़े भाव के साथ श्रीराम के चित्र व अक्षत को ग्रहण किया ओर अपने घरो के मंदिर में स्थापित किया। श्रीराम भक्तो ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी भी दी।
     इस दौरान रविंद्र, मास्टर अश्वनी शर्मा, डॉ गौतम, राजकुमार, एडवोकेट संजय चौहान, रवि चौहान, मास्टर शिशपाल, सुरेश, अमन व दीपक आदि मौजूद रहे।
.............