अज्ञात शव को अंजुमन खिदमत-ए-खल्क ने किया सपुर्द-ए-खाक


कैराना (शामली)। तीन दिन पूर्व पानीपत रोड पर 30 वर्षीय अज्ञात मुस्लिम युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। वही, मृतक की पहचान न होने पर शनिवार को अंजुमन खिदमत- ए-खल्क संस्था ने कब्रिस्तान में अज्ञात युवक के शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया।
      मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व सुबह के समय पानीपत रोड पर पंजीठ चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने 30 वर्षीय युवक को कुचल दिया था। वही, मृतक की पहचान नही होने पर पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया था।
            दुर्घटना को 72 घन्टे बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नही होने पर अंजुमन खिदमत- ए-खल्क संस्था के अध्यक्ष हाजी नसीम मंसूरी के नेतृत्व में संस्था के सदस्य शाहिद सैफी व पुलिस कांस्टेबल शादाब अली सहित संस्था के लोगो ने कस्बे के कब्रिस्तान गोर गरीबा खुरगान रोड अलीशेर में शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया। इससे पूर्व जनाजे की नमाज चौक बाजार स्थित पालिका की खाली पड़ी भूमि सराय में हुई।
----