एक शाम श्याम सांवरें के नाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन

कैराना (शामली)। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महोदव मंदिर में एक शाम श्याम सांवरें के नाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन बडे धुमधाम के साथ किया गया। जिसमें श्याम बाबा का अलौकिक दरबार विशेष आर्कषण का केंद्र बना रहा।
    गत शुक्रवार की देर शाम कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में श्री श्याम परिवार सेवा समिति व कस्बे के श्रद्धालुओ द्वारा पंचम भव्य श्री श्याम सांवरें संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया।                    संकीर्तन महोत्सव के दौरान श्याम बाबा का अलौकिक दरबार आर्कषण का मुख्य केन्द्र बना रहा। संकीर्तन महोत्सव में गायकार आयुष सोमानी जयपुर, अधिष्ठा-अनुष्का मध्य प्रदेश के भजनो पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये। मंच का संचालन देवेंद्र सैनी मुजफ्फरनगर ने किया। शिवम म्यूजिकल ग्रुप ने सुन्दर सुन्दर मनमोहम झाकियां प्रस्तुत की। संकीर्तन महोत्सव के दौरान इत्र वर्षा की गई। देर रात्री श्याम बाबा की महाआरती के पश्चात 56 भोग लगाये गये। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।         कार्यक्रम के दौरान कोतवाली कैराना प्रभारी विरेन्द्र कसाना को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी एवं पालिका सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट सहित श्री श्याम सेवा समिति कैराना के पदाधिकारी एवं सदस्यणो के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
————————