जानलेवा हमले में दो वांछित गिरफ्तार, भेजे जेल


कैराना (शामली)। पुलिस ने जंगल में युवक पर जानलेवा हमले के वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
      क्षेत्र के गांव पावटीकलां निवासी रजत ने मुकदमा दर्ज कराया था कि तीन फरवरी को उसका भाई रवि अपने खेत पर बाग में काम कर रहा था। तभी झिंझाना क्षेत्र गांव बल्हेड़ा निवासी लव कुमार, कुश कुमार, नकुल, अशरफपुर निवासी रिजवान भाटी तथा बिल्लू ने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लाठी—डंडों व धारदार हथियारों जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
     मामले में गत दिनों पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सोमवार को नकुल पुत्र नाथीराम व कुश कुमार पुत्र सपटर सिंह निवासीगण ग्राम बल्हेडा थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
——————————————————