ईदगाह में प्रातः 6:45 बजे होगी ईद की नमाज
👉 कस्बे की जामा मस्जिद में प्रातः 7:15 बजे तथा पानीपत रोड पर स्थित मदरसा इशा अतुल इस्लाम में प्रातः 9:30 बजे होगी ईद-उल-फितर की विशेष नमाज
कैराना। कस्बे की प्राचीन ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज प्रात: 6:45 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज होगी।
       ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा तैयारियां जोरों शोरों के साथ की जा रही है। नगर में स्थित प्राचीन ईदगाह में विशेष साफ-सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है। ईद-उल-फितर की विशेष नमाज ईदगाह में बृहस्पतिवार (जुमेरात) को प्रात: 6:45 बजे मौलाना ताहिर हसन द्वारा अदा कराई जाएगी। इसके अलावा नगर की जामा मस्जिद सहित कैराना नगर एवं क्षेत्र के गांवों में स्थित ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की जाएगी। वहीं, प्रमुख एवं बड़ी मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
     👉 वही, कस्बे की जामा मस्जिद के खतीब मौलाना ताहिर हसन ने ईद—उल—फितर की नमाज ईदगाह के अंदर ही अदा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज अदा न करें। शासन की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि ईदगाह के अलावा प्रमुख बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा सकती है। 
   👉 उधर, एसएचओ कैराना वीरेंद्र कसाना ने कहा है कि शासन के स्पष्ट आदेश है कि नमाज सड़कों पर नहीं होगी। सड़कों पर नमाज पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि आसपास देहात के लोग अपने गांवों में ही नमाज अदा करें, ताकि नगर की ईदगाह में भीड़ सड़क तक न पहुंचे। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों के लोग भी प्रमुख मस्जिदों के अंदर ईद की नमाज अदा कर सकते हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था बरकरार रखने में सहयोग की अपील की।
———