विजय सिंह पथिक कॉलेज मे हुआ रोवर्स रेंजर्स शिविर का रंगारंग समापन

कैराना (शामली)। विजय पथिक पथिक राजकीय कॉलेज मे रोवर्स रेंजर्स के त्रिदिवसीय शिविर का भव्य समापन हुआ। 
        शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रतिदिन की तरह प्राचार्य डॉक्टर राजेश अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहन करके किया गया। रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी, रोवर्स प्रभारी डॉक्टर मुकेश एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती गीता रानी के नेतृत्व मे चल रहे इस शिविर मे रोवर्स् रेंजर्स ने टेंट प्रतियोगिता एवं फ़ूड प्लाजा मे भी प्रतिभागिता की। मुख्य अतिथि सचिव भारत स्काउत गाइड शामली हीरा सिंह ने अपनी गरिमामई उपस्थिति एवं अपने वक्तव्य के द्वारा बच्चो का मनोबल बढ़ाया। प्रदेशों के नाम पर नियुक्त विभिन्न टोलियो ने सुंदर सुंदर टेंट सजाकर एकता एवं समुदायिकता की भावना का परिचय दिया।
        प्राकृतिक आपदा मे किस प्रकार टेंट लगाकर जीविका चलाई जती है, पेड़ पौधों से घर को कैसे सजाया जाता है सभी संदेश रोवर्स रेंजर्स ने बखूबी तरह से प्रदर्शित किये।
           टेंट प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश टोली प्रथम, कश्मीर टोली द्वितीय, एवं महाराष्ट्र , हरियाणा टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
         बच्चो ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता मे भी प्रतिभाग करके सुंदर वस्तुओं का निर्माण किया। 
निर्णायक मंडल मे डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर अजय बाबू शर्मा एवं डॉक्टर रमेश यादव का सराहनीय योगदान रहा। 
    बेहत्रीन फ़ूड प्लाजा के द्वारा छात्र छात्राओं ने सबका दिल जीत लिया। चन्दन, कहकशा, मनतशा, काजल, कशिश्, साजिद आदि बच्चो ने सभी कार्यो मे बढ़कर हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण के द्वारा कार्यक्रम का स्थगन अगले कार्यक्रमों की अपेक्षा मे शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।
..........................