सुभाष चंद अध्यक्ष व सचिन कुमार महामंत्री किए गए नियुक्त

👉 उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ शाखा कैराना का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव 
कैराना (शामली)। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ शाखा कैराना का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया जिसमें सुभाष चंद अध्यक्ष तथा सचिन कुमार को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
     गत रात्रि कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद कैराना के समस्त सफाई कर्मचारियों की एक मिटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और शोषण का गहन चिंतन किया गया। इस विषय पर सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। इस दौरान सर्वसम्मति से सुभाष चंद को अध्यक्ष तथा सचिन कुमार को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
      बता दे कि गत 04 मई को पूर्व में बनी यूनियन को मदनलाल पूर्व संरक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया था। तथा नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में नगर पालिका कैराना के सफाई कर्मचारियों द्वारा यूनियन की कार्यकारिणी गठन हेतु दो महत्वपूर्ण पदों अध्यक्ष व महामंत्री पद पर सुभाष चंद व सचिन कुमार की सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।      
         उधर, यूनियन के सर्वसम्मति से नियुक्त दोनों पदाधिकारियों का सफाई कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया गया।
.....................