कैराना (शामली)। भाजपा के पूर्व सांसद ने नारी को समाज की आदर्श शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारे समाज की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान व ब्लाक प्रमुख हर्षल चौधरी शामिल हुए।
भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला डालते हुए कहा कि उनके जीवन में किए गए संघर्ष व श्रेष्ठ शासन इतिहास की विरासत में जीवित है। उन्हें महान शासिका और एक आदर्श महिला के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी का सदैव श्रेष्ठ स्थान रहा है। हमारा समाज नारी शक्ति को दुर्गा के रूप में पूजने का काम करता है। मातृशक्ति को आदि शक्ति माना जाता है। हमारी परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का सम्मान रहा है। यह हमारे लिये गौरव की बात है। महिला सशक्तिकरण विकसित राष्ट्र के विकास का आधार है।
उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण का संकल्प कार्य रूप में परिणित किया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। यदि सामाजिक वातावरण में मर्यादा होगी, नारी सम्मान होगा तो अपराध अपने-आप कम हो जायेंगे और नारी सुरक्षित हो जाएगी।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला, कार्यकत्री को स्वयं सहायता समूह, सामुदायिक शौचालय केयर टेकर , महिला ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दामोदर सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, कंडेला मंडल अध्यक्ष नेत्रपाल चौहान एडवोकेट,पूर्व चेयरमैन जगदीश चौहान,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, रवींद्र प्रधान व प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहें।
----------------------------------------------------------