उल—अजहा कल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां


👉 एसडीएम व सीओ ने ईदगाह परिसर का किया निरीक्षण
👉 बोले, सड़कों पर नहीं होगी ईद—उल—अजहा की नमाज

कैराना (शामली)। ईद—उल—अजहा का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसी को लेकर प्रशासन—पुलिस ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। एसडीएम व सीओ ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी।
   शनिवार को ईद—उल—अजहा का पर्व है। इसको लेकर शुक्रवार को प्राचीन ईदगाह परिसर में नगर पालिका परिषद कैराना प्रशासन की ओर से विशेष साफ—सफाई कराई गई। ईदगाह परिसर और आसपास से कूड़ा उठवाया गया। दोपहर करीब दो बजे एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज व सीओ श्याम सिंह ईदगाह परिसर के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शाम तक तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
         वहीं, ईदगाह में पहुंचे जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन से भी अधिकारियों ने बातचीत की तथा ईद की नमाज के समय और होने वाली भीड़—भाड़ के बारे में जानकारी की, जिस पर बताया गया कि शनिवार प्रात: 06:15 बजे ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि सड़कों पर आवागमन प्रभावित नहीं होने देना है। इसलिए, सड़कों पर नमाज नहीं होगी। ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज अदा करें। इसके अलावा मस्जिदों में नमाज अदा की जा सकती है।                           अधिकारियों ने कहा कि पर्व पर मवेशियों की कुर्बानी खुले में न करें और अवशेषों को इधर—उधर न फेंकें, बल्कि पालिका की ओर से खुदवाए गए गड्ढों में ही अवशेष डलवाए जाएं। पर्व पर एक—दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें और भाईचारा कायम रखें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस—प्रशासन त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। इस दौरान कोतवाली कैराना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
++++++++++++++++++++++++++++++++++++
Comments