कैराना। किसानों की बर्बादी का सबब बनी मामौर झील का एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानी।
सोमवार को एसडीएम कैराना मणि अरोड़ा क्षेत्र के ग्राम मामौर में स्थित झील पर पहुंची। जहां उन्होंने झील का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि आए साल झील ओवरफ्लो होकर टूट जाती है, जिस कारण किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो जाती है। एसडीएम ने झील का निरीक्षण करने के साथ ही किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों की समस्याएं जानी। साथ ही, मामौर झील के क्षेत्रफल के बारे में जानकारी हासिल की। एसडीएम ने कहा कि मामौर झील से निजात दिलाने के स्थायी विकल्प तलाशा जा रहा है। किसानों को झील से निजात दिलाई जाएगी।