महिला जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए अधिकारियों को निर्देश







शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती डा0 प्रियंवदा तोमर ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। 

        बुधवार को जनसुनवाई के दौरान कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने 01 शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक, 02 शिकायतें 181 महिला हेल्पलाइन को निस्तारण के लिए दी गयी। सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। 

          जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय भटनागर, डिप्टी कलेक्टर राजेश जैन, सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय एवं 181 महिला हेल्पलाइन से प्रियंका व रेहाना आदि उपस्थित रहे।