भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर पर मनाई अंबेडकर जयंती


कैराना। देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करती रहती है। इस समय देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है।
          कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टी लगभग एक मंच पर नजर आ रही है। सभी राजनीतिक पार्टी चाहती है कि देश जल्दी से जल्दी पटरी पर लौटे और जिससे सब कुछ ठीक-ठाक हो।
    आज आधुनिक भारत के निर्माता, ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न, संविधान निर्माता,बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129 वी जयंती है।सरकार ने सभी से पहले से ही सभी से आग्रह किया था कि सभी लोग अंबेडकर जयंती को अपने घर पर ही मनाये और संपूर्ण लॉकडाउन का पालन करें।


      भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष एवं पूर्व सभासद ईश्वर चंद जाटव एडवोकेट ने अपने आवास मोहल्ला दरबार खुर्द पर ही रहते हुए,लॉक डाउन का पालन करने के साथ-साथ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई और उन्हें नमन किया।
      ईश्वर चंद जाटव एडवोकेट ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको नमन करते हुए कहां कि संपूर्ण देशवासियों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसी विचारधारा होनी चाहिए। दबे कुचले और शोषित समाज की आवाज उठाने और उनको हक दिलाने का काम की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने ही की थी। इसलिए वह आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। वास्तव में अगर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता न होते तो शायद ही सभी लोगों को वह न्याय मिल पाता जो आज भी लोगों को मिल रहा है।