सहारनपुर व मेरठ जनपदों से लगने वाले गांवों में निगरानी समिति बनाने के निर्देशःडीएम

- डीएम ने  रात्रि में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ले कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

 

कैराना/शामली। जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर ने बताया  कि उनके द्वारा सहारनपुर एवं मेरठ जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत कल देर रात मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक आदि अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।       

       उन्होंने कहा कि जनपद सहारनपुर एवं मेरठ कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इन जनपदों से लगने वाले गांवों में निगरानी समिति बनाने के निर्देश दिए। निगरानी समिति में आशा, एएनएम,चौकीदार,प्रधान, एवं संभ्रांत लोग जिम्मेदार सदस्य रहेगें।जिसमें निगरानी समिति द्वारा लगातार भ्रमण किया जाएगा निगरानी समिति द्वारा यह देखा जाएगा कि जनपद सहारनपुर व मेरठ के व्यक्ति जनपद शामली के किसी भी गांव में प्रवेश करता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को दी जाएगी ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 

     उन्होंने कहा कि निगरानी समिति द्वारा सम्बन्धित जनपदों से आये व्यक्तियों की सूचना तत्काल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु यह कदम उठाया जा रहा है। 

       उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस का प्रसार रोकना अति आवश्यक है। 

Comments