40 बसों में कैराना पहुंचे हजारों प्रवासी मज़दूर
 


 

 

- हरियाणा व पंजाब से मजदूरों के आने का सिसलसिला जारी

 

- शाम छह बजे तक 25 बसों में प्रवासी भेजे गए गृह जनपद

 

कैराना। हरियाणा व पंजाब राज्य से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को हजारों प्रवासी मजदूर 40 बसों में कैराना पहुंचे। स्क्रीनिंग करने के बाद शाम छह बजे तक 25 बसों में मजदूरों को उनके गृह जनपदों के लिए रवाना कर दिया गया। जबकि शेष मजदूरों की स्क्रीनिंग कर काउंटिंग की जा रही है। प्रशासन सभी मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था करने में जुटा हुआ है।

      यूपी-हरियाणा बॉर्डर के रास्ते हरियाणा व पंजाब में मजदूरी करने गए प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही प्रवासी मज़दूर हरियाणा रोडवेज से कैराना पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां धीरे-धीरे मजदूरों की संख्या बढ़ने पर उन्हें शामली रोड पर शेल्टर होम में लाकर स्क्रीनिंग की गई। उनकी काउंटिंग की। एसडीएम कैराना देवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, ईओ हेमराज सिंह व अन्य अधिकारी भी यहां पहुंचे। भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। इसके बाद प्रशासन उन्हें  गृह जनपद भेजने के लिए व्यवस्था कराने में जुटा रहा।                                           तहसीलदार कैराना प्रवीण कुमार ने बताया कि शाम छह बजे तक कैराना में प्रवासी मजदूरों की 40 बसें आ चुकी हैं, जिनमें एक हज़ार से अधिक मज़दूर हैं। कैराना से यूपी रोडवेज की 25 बसों में प्रवासियों को उनके गृह जनपदों के लिए भेज दिया गया है। प्रत्येक बस में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए 30-32 मजदूर भेजे हैं। शेष मजदूरों को भी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Comments