कैराना पुलिस ने पेश की नजीर, किया ये काम...

कैराना। करंट लगने से झुलसे राष्ट्रीय पक्षी मोर को पुलिस ने उपचार दिलाकर नजीर पेश की है। इसके बाद उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

    दरअसल, कोतवाली गेट के निकट गुरुवार देर रात राष्ट्रीय पक्षी मोर करंट लगने से झुलस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम ने पक्षी को उठाया और कोतवाली ले गए। इसके बाद उन्होंने पक्षी का उपचार कराया तथा अनूठी नजीर पेश की। बाद में पक्षी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, पुलिस के इस नेक कार्य की क्षेत्र में लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

Comments